
क्या आपको पता है कि आपके आधार कार्ड या आईडी पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं? अक्सर धोखाधड़ी करने वाले दूसरों की आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी सिम निकाल लेते हैं, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है, साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने ‘संचार साथी’ (Sanchar Saathi) पोर्टल के जरिए एक बेहद आसान सुविधा शुरु की है, अब आप घर बैठे मात्र 1 मिनट में अपनी आईडी पर चल रहे सभी नंबरों की जांच कर सकते हैं और संदिग्ध नंबरों को तुरंत बंद करवा सकते हैं।
Table of Contents
मिनटों में ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- सबसे पहले दूरसंचार विभाग के आधिकारिक पोर्टल Sanchar Saathi पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाकर ‘Know Your Mobile Connections’ (TAFCOP) पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का सक्रिय मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें। इसके बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन होते ही उन सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट खुल जाएगी, जो आपकी आईडी पर रजिस्टर्ड हैं।
- यदि लिस्ट में कोई ऐसा नंबर है जो आपका नहीं है, तो उसके सामने दिए गए ‘Not My Number’ विकल्प को चुनें और ‘Report’ बटन पर क्लिक कर दें।
रिपोर्ट करने के बाद सरकार उस नंबर की जांच कर उसे हमेशा के लिए ब्लॉक कर देगी। आपको एक ट्रैकिंग आईडी भी दी जाएगी जिससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकेंगे।
नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, तो लगेगा भारी जुर्माना
सरकार ने सिम कार्ड रखने की सीमा और इसके दुरुपयोग को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं:
- सिम कार्ड की सीमा: एक व्यक्ति अपनी आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड (जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 6) रख सकता है।
- भारी जुर्माना: सीमा से अधिक सिम रखने पर पहली बार ₹50,000 और बार-बार उल्लंघन पर ₹2 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- जेल की सजा: फर्जी दस्तावेजों पर सिम लेने या अपनी आईडी का सिम किसी अनजान को देने पर जेल की सजा का भी प्रावधान है।
सरकार ने हाल ही में साइबर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए SIM-Binding और CNAP जैसे नियम भी प्रस्तावित किए हैं, ताकि फर्जी कॉल्स और मैसेजिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
















