
कल 1 फरवरी से आपकी बैंकिंग लाइफस्टाइल बदलने वाली है, SBI, PNB और HDFC जैसे दिग्गजों ने अपने नियमों में बड़े फेरबदल किए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, अगर आपने आज रात तक जरूरी कदम नहीं उठाए, तो कल सुबह आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
PNB ग्राहकों के लिए ‘डेडलाइन’ अलर्ट
Punjab National Bank ने साफ कर दिया है कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेट पेंडिंग है, उनके पास आज आखिरी मौका है। कल से ऐसे खातों को ‘डेबिट फ्रीज’ किया जा सकता है, जिससे न तो आप पैसे निकाल पाएंगे और न ही ट्रांसफर कर पाएंगे।
HDFC बैंक: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स पर कैंची
अगर आप HDFC के प्रीमियम Infinia Metal Card यूजर हैं, तो कल से नियम कड़े हो रहे हैं। अब महीने में सिर्फ 5 बार ही रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम किए जा सकेंगे। साथ ही, रेंट पेमेंट और कुछ खास ट्रांजैक्शन पर मिलने वाले पॉइंट्स की लिमिट भी बदल दी गई है।
SBI: IMPS ट्रांजैक्शन शुल्क में बदलाव
State Bank of India के डिजिटल यूजर्स (YONO/Net Banking) के लिए खबर है कि ₹25,000 से ऊपर के IMPS ट्रांसफर पर अब शुल्क देना होगा। ₹25,000 से ₹1 लाख तक के ट्रांसफर पर ₹2 + GST और ₹1 लाख से ₹5 लाख के बीच ₹10 + GST का चार्ज लागू होगा, हालांकि, ₹25,000 तक का लेन-देन अभी भी मुफ्त रहेगा।
बजट 2026 और अन्य बैंकों के नियम
1 फरवरी को पेश होने वाले Union Budget के साथ ही ICICI जैसे बैंकों ने भी अपने मूवी डिस्काउंट और रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव का ऐलान किया है, कई कार्ड्स पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स कल से इतिहास बन जाएंगे।
















