Join Youtube

PM Awas: आपकी सब्सिडी का पैसा रुकने वाली है! तुरंत ठीक करें ये 5 छोटी गलतियां, वरना नहीं आएगा पैसा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत अपना घर बनाने का सपना देख रहे करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए केवल आवेदन करना ही काफी नहीं है, अगर आपने अपने आवेदन या प्रक्रिया में 5 छोटी गलतियां कीं, तो आपकी सब्सिडी का पैसा रुक सकता है या सरकार उसे वापस भी ले सकती है

Published On:
PM Awas: आपकी सब्सिडी का पैसा रुकने वाली है! तुरंत ठीक करें ये 5 छोटी गलतियां, वरना नहीं आएगा पैसा।
PM Awas: आपकी सब्सिडी का पैसा रुकने वाली है! तुरंत ठीक करें ये 5 छोटी गलतियां, वरना नहीं आएगा पैसा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत अपना घर बनाने का सपना देख रहे करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए केवल आवेदन करना ही काफी नहीं है, अगर आपने अपने आवेदन या प्रक्रिया में 5 छोटी गलतियां कीं, तो आपकी सब्सिडी का पैसा रुक सकता है या सरकार उसे वापस भी ले सकती है। 

यह भी देखें: 1 February Rules: कल सुबह जागते ही बदल जाएंगे बैंक के ये 4 बड़े नियम! SBI, HDFC और PNB ग्राहकों के पास सिर्फ आज की रात; देखें डिटेल्स।

आय वर्ग (Income Category) का गलत चुनाव

PMAY के तहत सब्सिडी आपकी वार्षिक आय पर निर्भर करती है, योजना में EWS (3 लाख तक), LIG (3 से 6 लाख), और MIG श्रेणियों के लिए अलग-अलग नियम हैं। यदि आपने अपनी आय से अलग कैटेगरी में आवेदन कर दिया है, तो वेरिफिकेशन के दौरान आपका आवेदन खारिज किया जा सकता है। 

आधार और दस्तावेजों में नाम का अंतर

सबसे आम गलतियों में से एक है आधार कार्ड और बैंक खाते या आवेदन फॉर्म में नाम की स्पेलिंग का अलग होना। यदि आपके दस्तावेजों में नाम का मिलान नहीं होता, तो PMAY सब्सिडी स्टेटस ‘Rejected’ या ‘Pending’ दिखाने लगेगा। 

पहले से पक्का मकान होना

इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जिनके पास पूरे भारत में कहीं भी अपना पक्का मकान नहीं है, यदि जांच में यह पाया जाता है कि लाभार्थी या उसके परिवार के किसी सदस्य (पति/पत्नी/अविवाहित बच्चे) के नाम पर पहले से पक्का घर है, तो सब्सिडी की राशि रुक जाएगी। 

होम लोन में डिफॉल्ट करना

यदि आपने PMAY के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी (CLSS) का लाभ लिया है और आप अपने होम लोन की ईएमआई (EMI) चुकाने में चूक (Default) करते हैं, तो सरकार आपकी सब्सिडी वापस ले सकती है, बैंकों को नियम अनुसार सब्सिडी को प्रोपोर्शनेटली वापस खींचने का अधिकार होता है। 

जियो-टैगिंग (Geo-tagging) और निर्माण में देरी

ग्रामीण और शहरी आवास योजना के तहत अब मकान के निर्माण की 5 बार जियो-टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है, यदि निर्माण कार्य 3 महीने के भीतर शुरु नहीं होता या निर्धारित समय सीमा (जैसे 18 महीने) में पूरा नहीं होता, तो लाभार्थी को नोटिस दिया जा सकता है और आवास सरेंडर कराया जा सकता है। 

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपकी किस्त नहीं आई है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in (Gramin) या pmay-urban.gov.in (Urban) पर जाकर ‘Beneficiary Status’ चेक कर सकते हैं। 

PM Awas Yojana
Author
info@stjohnscoeasptkmm.in

Leave a Comment