
स्मार्टफोन हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी आदत फोन की उम्र कम कर रही है? अधिकतर लोग अपने फोन को 100% फुल चार्ज रखने की कोशिश करते हैं, मगर टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार यह तरीका आपकी बैटरी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
यह भी देखें: क्या विधवा महिलाएं पैतृक संपत्ति नहीं बेच सकतीं? हाई कोर्ट ने बदला सालों पुराना रिवाज, फैसले में कही बड़ी बात
Table of Contents
क्यों भारी पड़ सकता है 100% चार्जिंग?
आजकल के स्मार्टफोन में लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी होती है, जब बैटरी 100% पर पहुँचती है, तो उस पर हाई वोल्टेज प्रेशर बढ़ जाता है बार-बार फुल चार्ज करने से बैटरी के केमिकल सेल्स पर दबाव पड़ता है, जिससे बैटरी जल्दी खराब होने लगती है और उसका बैकअप समय के साथ घटने लगता है।
अपनाएं 80-20 चार्जिंग नियम
बैटरी हेल्थ को सालों-साल दुरुस्त रखने के लिए 80-20 नियम सबसे कारगर माना जाता है:
- 20% पर चार्जिंग शुरू करें: फोन की बैटरी को कभी भी पूरी तरह खत्म (0%) न होने दें, जब यह 20% के आसपास हो, तभी चार्जर लगा दें।
- 80% पर निकाल लें: बैटरी को हमेशा 100% करने के बजाय 80-85% पर ही चार्जिंग से हटा लेना चाहिए। इससे बैटरी पर तनाव कम रहता है और चार्जिंग साइकिल लंबी चलती है।
यह भी देखें: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानें अब कौन-कौन होगा शामिल
रातभर चार्जिंग की आदत बदलें
हालाँकि आधुनिक फोन्स में ऑटो कट-ऑफ जैसे फीचर्स होते हैं, लेकिन रातभर चार्जर से जुड़े रहने पर फोन में हीटिंग (Overheating) की समस्या हो सकती है, गर्मी बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन है, जो उसकी क्षमता को धीरे-धीरे खत्म कर देती है।
इन गलतियों से भी बचें
- हमेशा कंपनी के ओरिजिनल या सर्टिफाइड एडॉप्टर और केबल का ही इस्तेमाल करें।
- चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होता है। अगर आपके फोन पर मोटा कवर (Case) लगा है, तो वह गर्मी को बाहर नहीं निकलने देता। इसलिए चार्ज करते समय कवर हटाना बेहतर है।
- चार्जिंग के दौरान गेमिंग या हैवी ऐप्स का उपयोग करने से फोन ज्यादा हीट होता है, जो खतरनाक हो सकता है।
आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Battery Health & Charging चेक कर सकते हैं या ‘Optimized Battery Charging’ फीचर को इनेबल कर सकते हैं, जो चार्जिंग को खुद ही 80% पर मैनेज करता है।
















