
भारतीय सर्राफा बाजार में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, पिछले कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई छू रही कीमती धातुओं के दाम ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं।
यह भी देखें: Aadhaar Face Authentication शुरू: अब बिना फिंगरप्रिंट सिर्फ चेहरे से होगा वेरिफिकेशन
Table of Contents
चांदी में करीब ₹68,000 की भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और हाजिर बाजार में चांदी की कीमतों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है, चांदी की कीमतों में ₹67,891 प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है, इस बड़ी गिरावट के बाद चांदी अब अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे आ गई है, जिससे औद्योगिक मांग और फुटकर खरीदारों में खलबली मच गई है।
सोना भी ₹15,000 से ज्यादा टूटा
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने के निवेशकों के भी पसीने छूट गए हैं, सोने की कीमतों में ₹15,246 प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त गिरावट देखी गई है शादियों के सीजन से ठीक पहले आई इस गिरावट ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है, लेकिन ऊंचे दाम पर सोना खरीदने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में उछाल के कारण ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली हुई है।
- अमेरिका में नए फेड चेयरमैन की नियुक्ति और ब्याज दरों को लेकर आए संकेतों ने निवेशकों का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया है।
- रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े फंड हाउसेस द्वारा की गई मुनाफावसूली और बाजार में ‘स्पूफिंग’ (कीमतों को कृत्रिम रूप से गिराना) को भी इस क्रैश का जिम्मेदार माना जा रहा है।
यह भी देखें: Mobile Charging Tips: फोन को 100% चार्ज करना पड़ सकता है भारी, जानें सही चार्जिंग तरीका
क्या यह खरीदारी का सही समय है?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी गिरावट के बाद बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, जो लोग खरीदारी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है, हालांकि, एक्सपर्ट्स की सलाह है कि एक साथ बड़ी राशि निवेश करने के बजाय गिरावट के हर स्तर पर थोड़ा-थोड़ा सोना-चांदी खरीदना (SIP मोड) ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
















