
आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड महज एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा की चाबी बन चुका है, बैंक खाता खुलवाना हो या सिम कार्ड लेना, हर जगह आधार अनिवार्य है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके इसी आधार का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है? आधार का दुरुपयोग न केवल आपको वित्तीय नुकसान पहुँचा सकता है, बल्कि आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं।
यह भी देखें: जनगणना के पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 सवाल, सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, जानें क्या होंगे सवाल!
Table of Contents
दुरुपयोग पर हो सकती है जेल
आधार अधिनियम, 2016 के तहत आधार कार्ड का डेटा चोरी करना, बिना अनुमति के उसका उपयोग करना या पहचान बदलना एक गंभीर अपराध है, यदि आपके आधार का उपयोग किसी अवैध गतिविधि या धोखाधड़ी में पाया जाता है, तो इसके लिए भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है।
कैसे पता करें कि आपका आधार सुरक्षित है या नहीं?
भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और सरकार ने नागरिकों को यह चेक करने की सुविधा दी है कि उनका आधार कहाँ और कैसे इस्तेमाल हो रहा है। आप इन दो तरीकों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं:
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Authentication History):
आप यह जान सकते हैं कि पिछले 6 महीनों में आपके आधार का उपयोग कहाँ-कहाँ (बायोमेट्रिक, OTP या डेमोग्राफिक) किया गया है।
- इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Aadhaar Authentication History’ विकल्प को चुनें और OTP के जरिए लॉगिन करें।
- यहाँ आप पिछले 50 ट्रांजेक्शन की लिस्ट देख सकते हैं। यदि कोई ऐसी जगह दिखे जहाँ आपने आधार नहीं दिया था, तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है।
यह भी देखें: आधार कार्ड से 90,000 रुपये तक का लोन मिलेगा, जानें कैसे और कौन उठा सकता है फायदा!
आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं? (TAFCOP पोर्टल):
अक्सर अपराधी दूसरों के आधार पर सिम कार्ड निकलवा लेते हैं। इसे चेक करने के लिए सरकार ने Sanchar Saathi (TAFCOP) पोर्टल शुरू किया है।
- पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही आपके आधार से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों की सूची सामने आ जाएगी।
- यदि कोई नंबर आपका नहीं है, तो उसे तुरंत ‘Report’ करें ताकि उसे बंद किया जा सके।
सुरक्षा के लिए क्या करें?
साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आपको अपने आधार के बायोमेट्रिक्स (Biometrics) को लॉक कर देना चाहिए, इसे आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar App के जरिए आसानी से कर सकते हैं, लॉक होने के बाद कोई भी आपके फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, जब आपको जरूरत हो, तब आप इसे तुरंत अनलॉक भी कर सकते हैं।
गड़बड़ी मिलने पर यहाँ करें शिकायत
अगर आपको आधार के गलत इस्तेमाल का संदेह है, तो देरी न करें, आप तुरंत 1947 (UIDAI हेल्पलाइन) पर कॉल कर सकते हैं या National Cyber Crime Reporting Portal पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
















