
राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, अब राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने या कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, केंद्र सरकार के ‘Mera Ration’ (मेरा राशन) ऐप ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है, ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत जारी इस डिजिटल समाधान से करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
यह भी देखें: PM Kisan: क्या दूसरों की ज़मीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ? जानें नियम!
Table of Contents
डिजिटल इंडिया की नई पहल: ‘Mera Ration’ ऐप
डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इस ऐप को अपडेट किया है। इसके जरिए लाभार्थी न केवल अपना राशन कोटा चेक कर सकते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों का विवरण भी प्रबंधित कर सकते हैं।
ऐप के जरिए मिलने वाली मुख्य सुविधाएं:
- आपका और आपके परिवार का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है या नहीं, यह अब एक क्लिक पर उपलब्ध है।
- आप अपने वर्तमान स्थान के पास मौजूद सरकारी गल्ले की दुकानों (FPS) की जानकारी मैप के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
- पिछले 6 महीनों में आपने कब और कितना राशन लिया, इसकी पूरी पारदर्शिता ऐप पर उपलब्ध है।
- नए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक पात्रता और राज्य-वार प्रक्रियाओं की जानकारी यहाँ से प्राप्त की जा सकती है।
घर बैठे कैसे करें उपयोग?
- डाउनलोड करें: सबसे पहले Google Play Store से ‘Mera Ration’ ऐप इंस्टॉल करें।
- रजिस्ट्रेशन: ऐप खोलकर अपना 12 अंकों का राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
- विवरण देखें: सबमिट करते ही आपके परिवार के सभी सदस्यों की सूची और आपकी पात्रता स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- नाम अपडेट प्रक्रिया: यदि आप नया नाम जोड़ना चाहते हैं, तो ‘Aadhaar Seeding’ सेक्शन में जाकर स्थिति चेक करें। यदि डेटा अपडेट नहीं है, तो आप संबंधित राज्य के खाद्य पोर्टल (जैसे NFSA State Portals) के लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी देखें: UPESSC Exam Calendar: यूपी के लाखों युवाओं का इंतजार हुआ खत्म, चार साल बाद आई UP TET की परीक्षा की तारीख!
इन दस्तावेजों की होगी जरुरत
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आपके पास नए सदस्य का आधार कार्ड, बच्चे के मामले में जन्म प्रमाण पत्र और मुखिया का राशन कार्ड होना अनिवार्य है, सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और आम जनता के समय की बचत करने के उद्देश्य से उठाया गया है, अब उपभोक्ता घर बैठे अपनी राशन संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, यदि आपने अभी तक इस ऐप का उपयोग नहीं किया है, तो आज ही इसे डाउनलोड कर अपनी डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं।
















